पहले चरण में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग और वाराणसी स्टेशन पर दर को बढ़ाया जाएगा। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे में लखनऊ जंक्शन, गोरखपुर और गोण्डा स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये के होंगे।
टिकट दर बढ़ने से रेलवे स्टेशनों पर भीड़ कम होगी और कोरोना के संक्रमण की आशंका भी घटेगी। पिछले बाद अप्रैल, 2015 में प्लेटफॉर्म टिकट के दाम पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये किए गए थे।
प्लेटफॉर्म टिकट की दर बढ़ाने का अधिकार अभी तक मंडल रेल प्रबंधकों के पास नहीं था। डीआरएम ने बताया कि मंगलवार को ही डीआरएम इसके लिए अधिकृत किए गए हैं। जिसके बाद प्लेटफॉर्म टिकटों केरेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया।