फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें भारत दर्शन ट्रेन से जुड़ी जरूरी खबर

Sat, 08 Nov 2014 12:37 PM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ते किराए में भारत दर्शन अब यात्रियों के लिए आसान नहीं होगा। रेलवे भारत दर्शन ट्रेनों का किराया बढ़ाने जा रहा है। दस साल के बाद भारत दर्शन ट्रेनों का पैकेज संशोधित होने जा रहा है।
विज्ञापन


भारत दर्शन का किराया एक तिहाई महंगा हो सकता है।
एक दिसंबर से चलने वाली ट्रेनों के पैकेज यात्रियों को महंगे पड़ेंगे। भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

भारत दर्शन ट्रेनों का संचालन वर्ष 2004 में शुरू किया गया था। उस समय इस ट्रेन का नाम विलेज ऑन व्हील रखा गया था। स्लीपर बोगियों वाली विलेज ऑन व्हील का किराया उस समय पांच सौ रुपये प्रतिदिन था।
विज्ञापन


इन पांच सौ रुपये में यात्रियों का ट्रेन किराया, दोनों समय का खाना, नाश्ता, सैर करने वाले स्थलों पर ठहरने और वहां बसों व टैक्सी से घूमने का शुल्क भी शामिल था।

कुछ समय बाद विलेज ऑन व्हील का नाम बदलकर भारत दर्शन ट्रेन कर दिया गया और इसे चलाने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को सौंप दी गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह से होंगे बदलाव

वर्ष 2004 से 2014 तक डीजल के दाम बढ़ने और महंगाई के कारण पैकेज देकर भी आईआरसीटीसी लगातार घाटा उठा रहा था। जुलाई के बाद रेलवे किराया बढ़ने पर आईआरसीटीसी भारत दर्शन ट्रेनों का पैकेज प्रतिदिन 575 रुपये और 3.09 प्रतिशत सर्विस टैक्स मिलाकर 590 रुपये की दर से उपलब्ध करवा रहा है।

इस समय तिरुपति व रामेश्वरम की भारत दर्शन से आठ दिन की सैर करने पर यात्रियों को प्रतिदिन 590 रुपये की दर पर पैकेज का 4720 रुपये देना पड़ रहा है।

अब रेलवे दिसंबर से चलने वाली भारत दर्शन ट्रेनों को प्रतिदिन 800 रुपये और साथ में 3.09 प्रतिशत सर्विस टैक्स के साथ पैकेज देगा। इस नई दर से रामेश्वरम व तिरुपति बालाजी का आठ दिन का 6600 रुपये लग सकता है।

तिरुपति बालाजी व रामेश्वरम के लिए विशेष ट्रेन 15 को
भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने दक्षिण भारत के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

यह ट्रेन आठ दिनों में यात्रियों को तिरुपति बालाजी और रामेश्वरम की सैर कराएगी। स्लीपर बोगियों वाली यह ट्रेन लखनऊ से 15 नवंबर को रवाना होगी। जबकि 22 को वापस लखनऊ पहुंचेगी।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि तिरुपति बालाजी व रामेश्वरम के लिए प्रति यात्री खर्च केवल 4720 रुपये होगा। यात्री आईआरसीटीसी के पर्यटन भवन स्थित मुख्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 9794863615/16/19/31 पर संपर्क कर सकते हैं।

अभी पैकेज का रेट बढ़ाने की जानकारी नहीं मिली है। रेल मंत्रालय ने यदि ऐसा निर्णय लिया है तो पता करने के बाद जानकारी दी जाएगी।आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी सुदीप गुप्ता ने ये जानकारी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें