फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रेलवे कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान पड़ा दिल का दौरा, मौके पर ही मौत

Wed, 07 May 2025 03:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर

सार

अंबेडकरनगर के अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान ही हार्ट अटैक आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
ड्यूटी के समय आया हार्ट अटैक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ग्रुप डी कर्मचारी को हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। वह सुबह अपनी ड्यूटी के लिए आए थे। घटना से रेल कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को खबर दी गई तो वह रोते बिलखते पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेलवे ग्रुप डी फैयाज वर्तमान में अकबरपुर में ग्रुप डी के पद पर तैनात थे। वह अकबरपुर के गांव मोहसिन मंसूरपुर के रहने वाले थे। सुबह 5:45 बजे वह स्टेशन ड्यूटी के लिए पहुंचे। तभी अचानक प्लेटफार्म नंबर एक पर उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। इस पर वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उन्हें सीपीआर दिया गया।

ये भी पढ़े-  लखनऊ: चेन लूटने वाले दो बदमाशों से देर रात मुठभेड़, पुलिस ने रोका तो कर दी फायरिंग; दोनों के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: युद्ध के दौरान हमलों से बचाव के लिए आज राजधानी सहित पूरे प्रदेश में होगी मॉक ड्रिल, बुलंदशहर सबसे संवेदनशील


जानकारी मिलने पर आरपीएफ प्रभारी जीएस गौतम मौके पहुंचे। उधर खबर परिजन को भी दे दी गई। अधिकारी उसको तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ प्रभारी जीएस गौतम ने बताया कि कर्मचारी की ड्यूटी करते समय उसको हार्ट अटैक आया, इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें