शनिवार को भी मोहनलालगंज स्टेशन पर पीडब्लूआई की लापरवाही से रेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग कर रहे रेलकर्मियों सहित कई मजदूरों की जान पर बन आई थी। तब लूपलाइन पर चल रहे काम को खत्म किए बिना ब्लॉक को कैंसिल कर दिया, जिससे वाराणसी हरिद्वार जनता एक्सप्रेस ट्रैक पर आ गई थी।
लोको पायलट ने पटरी पर काम होता हुए देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे ट्रेन करीब सौ मीटर पहले रुक गई थी और हादसा बच गया।
गेटमैन के माफी मांगने से कुछ नहीं होता। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई होगी। - संजय त्रिपाठी, डीआरएम, उत्तर रेलवे