फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की मिलीभगत से रेलवे उपकरण बेचने वाला ठेकेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता, सिग्नल रायबरेली के लीडिंग कांट्रेक्टर मो. आरिफ को रेलवे का सामान अवैध रूप से कबाड़ियों को बेचने के चलते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के सीनियर डीओएम अजीत सिन्हा ने बताया कि रेल संपत्ति की ढुलाई के दौरान रेल कर्मियों की मिलीभगत से रेल संपत्ति की चोरी कर रायबरेली शहर के स्थानीय कबाड़ियों को बेच दिया जाता था। रेलवे कांट्रेक्टर मो. आरिफ के घर पर छापा मारकर भरी मात्रा में रेलवे के सिग्नल विभाग में प्रयोग होने वाले 143 रिले बरामद किए गए। चोरी करने में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर उसके चालक को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने वरिष्ठ खंड अभियंता संकेत रायबरेली सौरभ सिंह, संकेत निरीक्षक मोहनलालगंज केके रावत व निगोहां में तैनात सुशील कुमार से साठगांठ कर मोहनलालगंज एवं निगोहां स्टेशन से रिले को चोरी करना स्वीकार किया है।
आरिफ ने यह भी बताया की वह वरिष्ठ खंड अभियंता संकेत रायबरेली सौरभ सिंह के साथ मिलकर पूर्व में भी कई बार रेल संपति, सिग्नल उपकरणों की चोरी कर रायबरेली के स्थानीय कबाड़ी नजीर अहमद उर्फ मुन्ना के कबाड़ की दुकान पर बेचा था। रायबरेली में सारस होटल के निकट नजीर अहमद उर्फ़ मुन्ना की कबाड़ की दुकान की तलाशी ली और वहां से 14 अदद रेलवे सिग्नल विभाग के रिले बरामद हुए। कबाड़ी नजीर अहमद उर्फ़ मुन्ना को भी गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी में लिप्त रेलवे अधिकारियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें