फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुष्कर्म के आरोपी चालक के साथी की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मॉल की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी ऑटो चालक रंजीत खेड़ा निवासी उपदेश लोधी को बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसके साथी मोहित लोधी की तलाश में जुटी है। उसकी लोकेशन मोहनलालगंज और पीजीआई इलाके में मिल रही है। पुलिस की तीन टीमें और एसओजी लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पीजीआई निवासी मॉल की महिला कर्मचारी के साथ ऑटो चालक ने 31 मई की शाम निगोहां के गौतम खेड़ा जंगल में दुष्कर्म किया था। आरोपी के साथ उसका साथी मोहित भी था। पीड़िता ने एक जून को निगोहां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। निगोहां थाने के प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उपदेश ने पूछताछ में अपने साथी मोहित का भी नाम बताया था। मोहित का नंबर सर्विलांस पर लगाने पर उसकी लोकेशन पीजीआई और मोहनाललगंज थाने में मिली है।
पुलिस की तीन टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो चालक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अभी पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। फिर वरिष्ठ अधिकारियों की राय और विवेचना के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें