फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कारखाने पर छापा, भारी मात्रा में शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आबकारी विभाग व सआदतगंज पुलिस ने टीम ने रविवार को अंसार नगर कादरी मस्जिद के पास छापा डालकर भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। टीम के मुताबिक, यहां अवैध रूप से कारखाना चलाया जा रहा था। मौके से हरियाणा व अरुणांचल प्रदेश में बिक्री की शराब के अलावा नकली क्यूआरकोड, कई ब्रांड के ढक्कन, खाली बोतल और स्कूटी बरामद किया गया है। अवैध कारोबारी स्कूटी से ही मिलावटी शराब की आपूर्ति करते थे। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी विनेश कुमार शर्मा के मुताबिक, आबकारी विभाग व सआदतगंज प्रभारी निरीक्षक महेश सिंह की संयुक्त टीम ने अंसारनगर के कादरी मस्जिद के पास रहने वाले जुनैद खां के घर पर छापा डाला। जुनैद के यहां किराए पर रहने वाले अवैध शराब का काम करते थे। टीम को छापे के दौरान मौके से नक्खास चौक आजमबेग कटरा का रहने वाला मो. शोएब और त्रिवेणीनगर हसनगंज के गुंजन को गिरफ्तार किया गया है। मौके से दो लोग फरार हो गए। फरार आरोपियों में चौक के कटरा आजमबेग का मो. इकबाल और भोलू उर्फराजू हैं।
पुलिस ने किराए के मकान से 48 बोतल हरियाणा और 540 बोतल अरुणांचल राज्य में बिकने के लिए अधिकृत शराब बरामद की। इसके अलावा 10 लीटर अवैध शराब, इंपीरियल ब्लू के 19 और ओल्डमंक के 27 पौवे, 150 नकली क्यूआर कोड, 3 स्कूटी, 4243 कई ब्रांड के नकली ढक्कन, 135 खाली बोतल बरामद किया। अभियान में आबकारी निरीक्षक ज्योत्सना शर्मा, सूर्य प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार पांडेय, हिम्मत सिंह, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, उमेश द्विवेदी, अनिल मिश्रा, राघवेंद्र, एसआई तौहीद अहमद, संजय सिंह, निक्की चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें