फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट तिराहे पर शनिवार देर रात वैन में दोस्तों के साथ रोहित गुप्ता (26) शराब पी रहा था। अचानक वह शराब पीते समय ही बेहोश हो गया। उसे बेहोश देख दोस्त वहां से भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने रोहित को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। रोहित के परिवारीजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, डूडा कॉलोनी निवासी रोहित गुप्ता वैन चालक था। शनिवार देर रात वह काम खत्म कर घर पहुंचा। इसके बाद घर के बाहर चला गया। रोहित देर रात अपने तीन दोस्तों के साथ चिनहट तिराहे पर वैन में बैठकर शराब पीते देखा गया था। इसी बीच शराब पीने के दौरान ही रोहित की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसकी वैन में ही मौत हो गई। रोहित को अचेत होता देख दोस्तों ने घर वालों को हादसे की सूचना दी और छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने रोहित को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।
भाई ने लगाया जहर पिलाकर हत्या का आरोप
रोहित के भाई कन्हैया ने आरोप लगाया कि तीनों दोस्तों ने उसकी शराब में जहरीला पदार्थ मिला दिया था जिसे पीने से रोहित की मौत हो गई। उसने बताया कि भाई को उसके तीनों दोस्त लेकर गए थे। उसके बाद हादसे की सूचना देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय के मुताबिक, शराब पीने के दौरान रोहित की हालत बिगड़ी थी। परिवारीजन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। परिवारीजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें