फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में निर्माण निगम के जीएम के यहां आयकर का छापा, 18 करोड़ मिले

Thu, 20 Apr 2017 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयकर विभाग की जांच इकाई ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक, परिवहन विभाग की आरटीओ, वाणिज्य कर के जॉइंट कमिश्नर एवं सिद्धार्थनगर के उसका बाजार नगर पंचायत चेयरमैन के ठिकानों पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर हुई काली कमाई का खुलासा किया है।
विज्ञापन


विभाग ने नगर पंचायत चेयरमैन के बैंकों में डिपॉजिट दो करोड़ रुपये सीज की दिए हैं और 10 करोड़ की काली कमाई के निवेश के दस्तावेज जब्त किए है। अन्य स्थानों पर भी ऐसी ही कार्रवाई की गई है।

यूपी ‌राजकीय निर्माण निगम के जीएम शिव आसरे शर्मा के आवास और अन्‍य ठिकानों पर आयकर विभाग की मंगलवार सुबह से शुरू हुई छापेमारी बुधवार सुबह तक चली। टीमों ने देहरादून, ऋषिकेश और आजमगढ़ स्थित उनके आवास पर छापे मारे। देहरादून में शिव आसरे शर्मा से लंबी पूछताछ भी हुई।
विज्ञापन


जांच में जीएम की संपत्ति करीब 18.50 करोड़ की पाई गई है। उसके पास 10 करोड़ का फार्म हाउस महंगी कारें, रेंज रोवर, ऑडी, बीएमडब्‍ल्यू भी है। घर में 15 एलईडी टीवी मिली जिनकी कीमत 50 हजार से पांच लाख रुपये तक है। जीएम के दो लॉकर सील किए गए हैं।
Trending Videos

करोड़ों के कमीशन के दास्तावेज मिले

वहीं, सिद्धार्थनगर के उसका बाजार में भाजपा नेता एवं नगर पंचायत चेयरमैन हेमंत कुमार जायसवाल द्वारा ठेकेदारी में कमाए गए कमीशन के बारे में आयकर विभाग को सूचना मिली तो सीनियर अफसरों की टीम ने मंगलवार व बुधवार को छापामारी की। आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जयनाथ वर्मा बताया कि चेयरमैन के घर एवं कार्यालय सहित आधा दर्जन ठिकानों से ठेकेदारी से वसूले गये करोड़ों के कमीशन के दस्तावेज मिले हैं।

यह रकम उसका बाजार की चार बैंकों की शाखाओं में डिपॉजिट किए गए हैं। जांच में यह रकम दो करोड़ पाई गई। इसे देखते हुए खातों को सीज कर दिया गया है। कमीशन से 10 करोड़ रुपये की कीमत से 12 प्रापर्टी गोरखपुर, उसका बाजार और बस्ती तक में बनाई है, जिसमें फार्म हाउस भी शामिल है।

कमीशन से ली गैस एजेंसी
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि हेमंत जायसवाल ने नगर पंचायत चेयरमैन के पद का बेजा इस्तेमाल करते हुए अनाप-शनाप ठेके उठाकर जो कमीशन वसूला उसी से गैस एजेंसी का लाइसेंस लिया। शराब का कारोबार भी शुरू किया।

इस सिलसिले में चेयरमैन को नोटिस देकर जवाब-तलब किया गया है। गोरखपुर के एडिशनल कमिश्नर डॉ. अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक डुमरियागंज की गैस एजेंसी, भड़रिया के पेट्रोल पंप एवं शोहरतगढ़ की शराब की दुकान से कंप्यूटर, लैपटॉप जब्त किए गए हैं।

आरटीओ के घर से 85 लाख कैश बरामद

डेमो - फोटो : demo pic
आयकर विभाग की टीम को 36 घंटे की जांच में आरटीओ सुनीता वर्मा एवं उनके पति वाणिज्य कर विभाग के जॉइंट कमिश्नर डीके वर्मा के कानपुर स्थित लखनपुर एवं नोएडा के आवास से 85 लाख रुपये कैश जब्त हुए हैं। उनके चार लॉकरों को भी सील किया गया है।

करोड़ों रुपये के जमीन में निवेश एवं बेनामी संपत्ति के दस्तावेज जब्त भी किए गए हैं।  दोनो जगहों पर देर रात तक जांच चलती रही। वहीं, परिवहन विभाग ने आरटीओ एवं वाणिज्य कर विभाग ने जॉइंट कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके अतिरिक्त भाजपा नेता की शताब्दी ट्रैवल्स के घर एवं कार्यालय की जांच में 15 लाख की नकदी एवं 400 ग्राम सोने के गहने जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

60 करोड़ का ठेका बेटे को

यह बात भी सामने आई है कि निगम के जीएम ने अपने बेटे व ठेकेदार अमित शर्मा को 60 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। 2014-15 में राजकीय निर्माण निगम ने 60 करोड़ रुपये के ठेके केवल एक ही ठेकेदार अमित को दिया।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा कई और अहम कामों में बाप-बेटे की मिलीभगत सामने आ रही है। आयकर विभाग की टीम ने दो साल पहले भी अमित के प्रतिष्ठानों में सर्वे किया था।

उस वक्त भी बड़े पैमाने पर वहां वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं थीं। मामले में उन्हें नोटिस जारी कर विभाग ने कार्रवाई भी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें