फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार में छापा, मालिक समेत 14 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर के ग्वारी चौराहा स्थित केमिस्ट्री कैफे और विशालखंड के हॉगवर्ड कैफे व हुक्का बार में पुलिस ने शनिवार शाम छापा मारकर संचालकों और ग्राहकों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि केमिस्ट्री कैफे में दो दिन पहले भी छापा मारकर कार्रवाई की गई थी, इसके बावजूद वहां धड़ल्ले से हुक्का परोसा जा रहा था।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने हुक्का बार में छापा मारने की कार्रवाई की। केमिस्ट्री कैफे में आठ ग्राहक व एक कर्मचारी को हुक्का पीते पाया गया। मौके से 12 हुक्का और विभिन्न प्रकार के फ्लेवर व कोल बरामद हुए हैं। हुक्का बार का मालिक व मैनेजर अमीनाबाद के मौलवीगंज निवासी नदीम अहमद है।
बार से हसनगंज के डालीगंज कदम रसूल निवासी सलीम और जकरीया, चौक के नादान महल रोड का अरहान सिद्दीकी, बाजारखाला विक्टोरिया स्ट्रीट निवासी जफर, गोमतीनगर के विशालखंड गडरियन का पुरवा में रहने वाला वीर प्रताप सिंह, चिनहट के एकल्डको तिराहा स्थित बिहार कॉलोनी का अफसार अहमद, शाहजहांपुर के सदर स्थित रामनगर कॉलोनी का शारू प्रिय सिंह, गोमतीनगर विस्तार के पार्थ आदित्यनाथ अपार्टमेंट में रहने वाला प्रणव सिंह और शाहजहांपुर के सदर जाग निवासी फराज को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने विशालखंड स्थित हॉगवर्ड कैफे व हुक्का बार में छापा मारकर जानकीपुरम के सेक्टर एक शिव विहार निवासी शौर्य प्रताप सिंह, इटौंजा के तारनपुर में रहने वाले संदीप, जानकीपुरम की जानकीविहार कॉलोनी के गौरव दीक्षित और सीतापुर के लहरपुर मूडीखेड़ा के रवि वर्मा को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन हुक्के और फ्लेवर व कोल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें