फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पर छापेमारी से चढ़ा सियासी पारा, स्मृति ईरानी के ट्वीट के बाद आरोप-प्रत्यारोप जारी

Mon, 20 Apr 2020 08:20 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की ओर से रविवार देर शाम कांग्रेस केंद्रीय कार्यालय पर नायब तहसीलदार की अगुवाई में छापा मारे जाने के बाद अमेठी का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट किया। इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय पर छापा मारने की कार्रवाई से इनकार किया है। वहीं, जिलाधिकारी ने भी इसका खंडन किया है।

विज्ञापन


25 मार्च से घोषित लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए राजनीतिक दलों के साथ ही कई स्वयं सेवी संगठन व संभ्रांत लोग आगे आए। इनकी ओर से जरूरतमंदों को राहत व सुरक्षा किट के साथ ही भोजन का पैकेट वितरित किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस पार्टी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

इसी बीच रविवार देर रात नायब तहसीलदार बलवीर सिंह की अगुवाई में टीम ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर छापामारी शुरू कर दी। टीम की ओर से बंद कमरों को खोलने की बात पर मौजूद चौकीदार ने चाभी न होने की बात कही तो कुछ देर बाद नायब तहसीलदार यह कहकर वापस चले गये कि सुबह आएंगे।
विज्ञापन


चौकीदार की ओर से इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेसी आग-बबूला हो गये। कुछ ही देर बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि अमेठी में कोरोना पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। गौरीगंज जिला कांग्रेस कार्यालय पर बिना कारण व वारंट प्रशासन छापा डालने पहुंचा। शायद राहुल गांधी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अमेठी की जनता को दी जा रही मदद योगी सरकार को हजम नहीं हुई।

Trending Videos
विज्ञापन

छापामारी की खबर असत्य व एवं निराधार

इसी बीच केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए ट्वटिर पर लिखा कि कृपया फेक न्यूज न फैलाएं। आपके कार्यकर्ता 25 मार्च से अमेठी में इसी प्रशासन के माध्यम से पास लेकर घूम रहे हैं राहत देने के नाम पर। इन्हीं लोगों ने अमेठी को कोरोना मुक्त रखा है। इन्हें परेशान एवं बदनाम न करें।

इसके बाद तो आरोप प्रत्यारोप का शुरू हो गया। इसी बीच डीएम अरुण कुमार ने छापामारी का खंडन करते हुए लिखा कि एसडीएम गौरीगंज से जांच कराई गई। छापामारी की खबर असत्य एवं निराधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें