फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने फिर साधा अखिलेश पर निशाना

Wed, 19 Feb 2014 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय इलाके के कोटवा गांव में अखिलेश सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


कोटवा में आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकर खाद्य सुरक्षा बिल लागू नहीं कर रही है। जिससे गरीबों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतरकर सड़क मार्ग से अपने संसदीय क्षेत्र के तिलोई विधानसभा क्षेत्र केकोटवा गांव में 12:30 बजे पहुंचे।

अपने स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा बिल लागू किया है। लेकिन प्रदेश सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। इस योजना के तहत गरीबों का 25 किलो गेहूं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार योजनाएं बनाती है जिसको लागू करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार न होने के कारण योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो पा रही हैं।

यहां से राहुल मोहनगंज गए, जहां एसबीआई की दस शाखाओं का उद्धाटन किया।

इसके बाद गौरीगंज तहसील के सराय हृदयशाह पहुंचें और यहां एफएम रेडियो का उद्धाटन किया। फिर गौरीगंज के टिकरिया में रेल नीर फैक्ट्री की बुनियाद रखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें