फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए पुलिस भवन की छत पर होगा हेलीपैड

Wed, 19 Feb 2014 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर सात में पुलिस विभाग का बनने वाले नए मुख्यालय भवन कई मायनों में खास होगा।
विज्ञापन


इस भवन की छत पर हेलीपैड की सुविधा भी होगी। इसका निर्माण सिग्नेचर बिल्डिंग यानी विशिष्ट भवन के रूप में किया जाएगा। भवन का शिलान्यास 22 फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।

दस एकड़ भूमि में बनने वाले इस बहुमंजिला भवन के निर्माण के पहले चरण के लिए 47.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

वहीं इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण से ली गई जमीन के लिए शासन ने 63 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।

इस सिग्नेचर बिल्डिंग के निर्माण के लिए वास्तुविद ‘मेसर्स स्टूप कंसल्टेंट्स प्रा. लि. नवी मुंबई’ को चयनित किया गया है। यह संस्थान नए पुलिस भवन का डिजाइन (एनिमेशन) भी पेश कर चुकी है।
विज्ञापन


सीनियर अफसरों का कहना है कि नया मुख्यालय भवन बनने से विभिन्न शाखाएं एक जगह पर हो सकेंगी। इससे सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी के साथ ही  कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


ये इकाइयां होंगी शिफ्ट
नए पुलिस भवन में उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न पुलिस इकाइयों एवं कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा। इसमें पुलिस मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, रूल्स एवं मैनुअल, पीएसी मुख्यालय, पीएसी मध्य एवं पूर्वी जोन, प्रशिक्षण निदेशालय, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, यातायात, एसआईटी, फायर सर्विस, विशेष जांच, रेलवे, मानवाधिकार, तकनीकी सेवाएं, आर्थिक अपराध अनुसंधान, सहकारिता प्रकोष्ठ, अभियोजन, एससीआरबी, खाद्य प्रकोष्ठ, विशेष सुरक्षा वाहिनी, सीआईडी एवं सुरक्षा मुख्यालय आदि के कार्यालयों को स्थापित कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें