फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाशंकर की बेटी के लिए लड़ने लखनऊ आए घरेलू हिंसा में फंस चुके राहुल महाजन!

Sat, 23 Jul 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राहुल महाजन (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में बसपा भाजपा के बीच घमासान मचा है ऐसे में टीवी एक्टर राहुल महाजन भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं। राहुल महाजन दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे हैं। 
विज्ञापन


राहुल बेटियों के सम्मान के लिए स्वात‌ि स‌िंह के साथ खड़े होने की बात कह रहे हैं। बता दें कि निष्कासित नेता दयाशंकर के परिवार की महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बोलने को लेकर उनकी पत्नी स्वात‌ि स‌िंह मायावती और नसीमुद्दीन की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। स्वात‌ि के सपोर्ट में आज प्रदेशभर के भाजपाइयों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं दोपहर में राहुल महाजन भी लखनऊ पहुंचे और स्वात‌ि की लड़ाई में सबसे आगे खड़े होने की बात कही। बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके राहुल महाजन की दो शादियां हो चुकी हैं और उनकी दोनों पत्नियां उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्वेता महाजन से तलाक के बाद राहुल ने टीवी स्वयंवर में डिंपी महाजन से शादी की थी। राहुल का उनकी पत्नी डिंपी से भी तलाक हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें