फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता कहेंगे तो यूपी में भी करेंगे गठबंधन: राहुल

Thu, 24 Dec 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुसाफिरखाना (अमेठी)
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने का फैसला वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं की सलाह पर लिया गया था। यूपी चुनाव के पहले कार्यकर्ताओं से इस संबंध में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


अगर उनकी राय यहां भी वैसी रही तो इस पर विचार किया जा सकता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष बुधवार देर शाम संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज के अतिथिगृह में स्थानीय मीडिया से मुखातिब थे।

बिहार की तरह यूपी में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर पहले तो राहुल गांधी मुस्कुराए और कहा कि क्या आप चाहते हैं कि सपा, बसपा, कांग्रेस सब मिलकर चुनाव लड़ें।
विज्ञापन


फिर थोड़ा संयत होते हुए कहा कि इसकी संभावनाओं को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

2017 के चुनाव में कांग्रेस सरप्राइज कर देगी

बिहार की तरह अगर यूपी में भी कार्यकर्ताओं ने ऐसा सुझाव दिया तो इस पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर अमेठी के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

कहा कि मेगा फूड पार्क व हिंदुस्तान पेपर मिल के बाद ट्रिपल आईटी की विस्तार शाखा भी बंद हो सकती है। 1989 के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार नहीं बनीं।

जो सरकारें आईं उन्होंने जाति धर्म के आधार पर कार्य किया। इससे प्रदेश काफी पिछड़ गया।

प्रदेश को ठीक दिशा दी जाए तो वह देश का सबसे ताकतवर सूबा बन सकता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में लोगों को सरप्राइज देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें