अमेठी दौरे से लौट रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सड़क पर घायल पड़े युवक को तड़पता देख अपना काफिला रुकवाया। जख्मी युवक के पास पहुंचे। राहुल ने एंबुलेंस से डॉक्टरों की टीम बुलाई और उसका इलाज कराया।
कार्यकर्ताओं ने घायल युवक के पास मिले फोन से उसके ससुर को जानकारी दी। इसके बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस विधायक ,प्रवक्ता को जख्मी युवक को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों की टीम मरीज का वीवीआईपी इलाज करने में जुटी रहे। वहीं परिवारवालों के देर रात अस्पताल पहुंचने बाद विधायक मरीज को छोड़कर अस्पताल से निकले।
गोसाईंगंज अस्ती निवासी किसान जय सिंह बुधवार शाम पौने छह बजे करीब बाइक से घर लौट रहा था। लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग के कबीरपुर गांव पास जय की बाइक में बेकाबू डाले ने ठोकर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया।