फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का संभल दौरा: कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा को लखनऊ में किया गया हाउस अरेस्ट, घर के बाहर फोर्स तैनात

Wed, 04 Dec 2024 03:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना को संभल के लिए रवाना होना था पर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्हें साढ़े नौ बजे निकलना था।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा के घर के बाहर तैनात पुलिस बल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज संभल जा रहे हैं। उनके साथ ही कांग्रेस के कई अन्य नेता भी संभल जाने की तैयारी में हैं। लखनऊ में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को हाउस अरेस्ट किया गया है। उन्हें 9:30 पर संभल के लिए रवाना होना था।
विज्ञापन


इसके पहले, राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, संगठन महासचिव अनिल यादव सहित आदि नेता मंगलवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। यह सभी राहुल गांधी के साथ संभल जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो रास्ते में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार हैं। बता दें कि सोमवार को ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पार्टी नेताओं के साथ संभल जाने की तैयारी में थे। किंतु पुलिस-प्रशासन ने उन्हें प्रदेश मुख्यालय में ही हाउस अरेस्ट कर लिया था। जबकि अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको-गार्डेन भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें