रीता बहुगुणा जोशी के प्रचार में रोड शो करने लखनऊ
पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बसपा प्रत्याशी मिले, तो वे
उन्हें ही माला पहनाने लगे।
विज्ञापन
दरअसल, अवध्ा अस्पताल के पास बसपा प्रत्याशी नकुल दुबे का काफिला सामने आया तो नारेबाजी तो
हुई, दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे को हाथ हिलाकर शुभकामनाएं दीं और राहुल
ने तो नकुल दुबे की ओर फूल की माला ही फेंक दी।
चंदर नगर क्रॉसिंग पर राहुल गांधी ने शहीद संत कंवर राम सहीम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और आगे बढ़ गए। यहां से राहुल का रोड शो महज चार किलोमीटर का रह गया है।
विज्ञापन
राहुल ने मोदी के सुनामी शो का जवाब अपने इस रोड शो से दे दिया। जैसे-जैसे राहुल का कारवां बढ़ा, सड़कों के किनारे भीड़ बढ़ती गई।
जगह-जगह ढोल नगाड़े और स्वागत सत्कार में पुराने कांग्रेसी भी घरों से बाहर निकल आए और यह लगने लगा कि अटल की जमीं पर राजनाथ सिंह की डगर इतनी आसान भी नहीं।
रंग दे बसंती चोला में डूबे राहुल
राहुल गांधी का कारंवा नाका चौराहे पहुंचा, तो वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरा रंग दे बसंती चोला गाना लगा दिया। काफिला कुछ थमा, तो राहुल पर मालाएं और फूल बरसने लगे।
राहुल भी इस माहौल में रम गए और कार्यकर्ताओं पर उल्टा मालाएं फेंकने लगे। इसके बाद, राहुल का कारवां आगे बढ़ा ही था कि कि युवाओं के बीच राहुल की दीवानगी देखने को मिली।
एक युवती ने राहुल की ओर एक तस्वीर बढ़ाई और उसपर उनका ऑटोग्राफ मांग लिया। राहुल ने भी मुस्कुराते हुए फोटो ली और उस पर अपना ऑटोग्राफ दे दिया।
यहां से राहुल का काफिला आलमबाग पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई।
तेजी से आगे बढ़ रहा कारवां
राहुल गांधी का कारंवा तेजी से आगे बढ़ते हुए बर्लिंगटन क्रॉसिंग पहुंच गया है। उनके साथ लखनऊ से कांग्रेस की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी भी हैं।
भारी भीड़ की वजह से रॉयल होटल चौराहे पर लंबा जाम भी लगने की सूचना मिल रही है।
मिल रहे लाइव अपडेट्स के मुताबिक, राहुल का काफिला हजरतंज होते हुए विधानभवन के सामने कुछ देर रुका। यहां उनके लिए जमकर नारेबाजी हुई।
जगह-जगह राहुल पर पुष्पवर्षा की जा रही है और दर्जनों गाड़ियां राहुल के रथ के साथ आगे-पीछे चल रही हैं। बताया जा रहा है कि राहुल का रोड शो मोदी के मुकाबला तो नहीं कर पा रहा, लेकिन हजारों समर्थक उनके साथ भी हैं।
देर से आए और शुरू कर दिया रोश डो
काशी में भाजपा के पीएम कैंडीडेट नरेंद्र मोदी के जबरदस्त रोड शो के बाद राहुल गांधी लखनऊ में जोर आजमाइश कर रहे हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का चॉपर कुछ देर पहले लखनऊ के कॉल्विन तालुकेदार कॉलेज के मैदान में लैंड किया। यहां ढोल नगाड़े के साथ राहुल का स्वागत किया गया।
करीब डेढ़ घंटा देरी से लखनऊ पहुंचे राहुल ने बिना देरी किए अपना रोड शो शुरू कर दिया। हनुमान सेतु पर पहुंचा उनका काफिला परिवर्तन चौक होते हुए अमौसी हवाई अड्डे तक जाएगा।
बीच में राहुल कांग्रेस के समर्थकों से मिलेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे हजरतगंज से महाराणा प्रताप चौक तक का रास्ता करीब दो घंटे तक प्रभावित रहेगा।
पहले, कुछ ऐसा था कार्यक्रम
तीन दिन इंतजार कराने के बाद शासन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकाप्टर को ला-मार्टीनियर ग्राउंड में उतारने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया।
इसके बाद अब हेलीकाप्टर कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज के ग्राउंड पर उतारना पड़ा।
इसको लेकर कांग्रेसी नेताओं में आक्रोश है। कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने इसके लिए प्रदेश सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि हजरतगंज से राहुल गांधी का रोड शो शुरू होना है।