फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 20 को आ सकते हैं राहुल गांधी, परखेंगे विकास कार्य

Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी का संभावित दौरा 20 फरवरी से है। इसे लेकर तैयारी तेज हो गई है। खासकर नगर पालिका चेयरमैन ने शहर के विकास को लेकर एजेंडा तैयार किया है। जिस पर वह राहुल गांधी से बात करेंगे। सिटी रिसोर्स सेंटर को चालू कराने के लिए पूरा जोर लगाया जाएगा। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज को खोले जाने की बात रखी जा जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों से भी वह विकास कार्यों और पूर्व में हुई दिशा की बैठक में दिए गए निर्देशों पर रिपोर्ट ले सकते हैं।
विज्ञापन


सांसद निर्वाचित होने के बाद राहुल गांधी के एजेंडे में जिले का विकास रहा है। यही कारण है कि पिछले साल नवंबर माह में दिशा की बैठक में उन्होंने 83 विकास कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए थे। दिशा की बैठक के तीन माह बाद वह रायबरेली का दौरा करने आ रहे हैं। 20 फरवरी से दो दिवसीय दौरा होने की उम्मीद है। अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर का कहना है कि राहुल गांधी के सामने सिटी रिसोर्स सेंटर की बदहाली का मामला उठाया जाएगा। यह रिसोर्स सेंटर 15 साल पहले पूर्व सांसद सोनिया गांधी की निधि से बना था, लेकिन इसे चालू नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण इसकी दशा खराब है।
विज्ञापन


बताते हैं कि नगर पालिका का बालिका इंटर कॉलेज का काम भी अधर में पड़ा है। 2014 में तत्कालीन सांसद सोनिया गांधी ने इसके निर्माण को हरी झंडी दी थी, लेकिन मामला नगर विकास मंत्रालय से फंसा हुआ है। बालिका इंटर कॉलेज अभी तक बनकर तैयार नहीं हो सका है। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने बताया कि सांसद राहुल गांधी का संभावित दौरा 20 फरवरी से है। शहर के विकास पर उन्हें जानकारी दी जाएगी।


नेताजी की प्रतिमा का कर सकते हैं लोकार्पण
राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सिविल लाइंस चौराहे पर बन रहे सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का लोकार्पण कर सकते हैं। नगर पालिका प्रशासन उनसे प्रतिमा के लोकार्पण की गुजारिश करेगा।


जिलाध्यक्ष पद को लेकर भी हो सकती चर्चा
राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से बैठक करेंगे। इस दौरान पार्टी संगठन के बारे में जानकारी लेने के साथ जिलाध्यक्ष पद को फाइनल करने की संभावना है। असल में जिलाध्यक्ष पद को लेकर चुनाव होना है। यह चुनाव आंतरिक रूप से होगा। सांसद की मुहर लगने के बाद जिलाध्यक्ष का नाम फाइनल हो सकता है।


सुदामापुर गांव भी जा सकते राहुल
तीन अक्टूबर 2024 को अमेठी के शिवरतनगंज में शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक का परिवार सुदामापुर में रहता है। घटना के बाद राहुल गांधी ने शिक्षक के पिता श्रीराम से मोबाइल पर बात कर घर आने की बात कही थी। नवंबर में जब वह दिशा की बैठक में आए तो उम्मीद थी कि वह सुदामापुर जाएंगे, लेकिन वह नहीं गए। सूत्र बताते हैं कि फरवरी में होने वाले दौरे के दौरान वह सुदामापुर गांव जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें