जनता से बात करते राहुल गांधी
जनता दरबार के बाद क्षेत्र में निकलने से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय परिसर में ही चार इंटरलॉकिंग व एक सीसी रोड की आधारशिला रखी। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजनांतर्गत बने वाली इन सभी सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है।
सभासदों से मिले कांग्रेस अध्यक्ष
गौरीगंज नगर पालिका परिषद के सभासदों का एक प्रतिनिधि मंडल भी राहुल से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने सभी वार्डों में पांच-पांच सोलर लाइट, पांच हैंडपंप, रोड व नाली, निशक्तों को आर्थिक मदद, सभासदों के माध्यम से विधवा व विकलांग को आवास, ग्राम पंचायतों की तरह प्रत्येक वार्ड में प्रशासन के साथ संयुक्त खाता व सभी सभासदों को लैपटॉप दिलाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में बृजेश शुक्ल व ओपी भार्गव समेत कई सभासद शामिल रहे।
गौरीगंज से निकलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कौहार गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अपने निर्माणाधीन ड्रीम प्रोजेक्ट सैनिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राहुल ने निर्माण संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर व एक्सईएन से जरूरी जानकारी ली। राहुल ने दोनों अफसरों से स्कूल का निर्माण जल्द पूरा करने को कहा।