कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को रमजान पर बिजली है तो दिवाली पर भी मिले बयान पर पीएम मोदी को आडे़ हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नफरत फैला रहे हैं।
हार से घबराकर एक दूसरे को लड़ाना चाहते हैं। पर आप ऐसा नहीं करेंगे, क्योकि आप समझदार हैं। वे अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छतोह मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
राहुल के करीब 28 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ही निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि ढाई साल देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हिंदुस्तान को बदल दूंगा। रोजगार लाऊंगा। अलग-अलग दावे किए। हुआ क्या।
जनता को न तो रोजगार मिला और न ही हिंदुस्तान बदल पाया। झूठे वादों की पिक्चर बनाकर जनता को गुमराह किया। उन्होंने सिर्फ 50 पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया।