फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग : अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग छात्र को सीनियरों ने बुरी तरह पीटा, एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू

Sun, 15 Mar 2026 07:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज कैंपस के बाहर शनिवार देर शाम सीनियरों ने बीएससी नर्सिंग के एक छात्र को बुरी तरह पीट दिया। मामले में दो नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग छात्र की सीनियर ने पिटाई कर दी। घटना शनिवार देर शाम कॉलेज परिसर के बाहर हुई। पुलिस ने दो नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हराजगंज जिले के फरेंदा निवासी यशमणि त्रिपाठी ने बताया कि वह बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। शनिवार दोपहर उनके दोस्त आनंद और शिवाकर की सीनियर अतुल चौधरी से रैगिंग को लेकर बहस हुई। उस समय अध्यापकों ने मामला सुलझा लिया। शाम करीब 7:30 बजे वह कालेज के बाहर चाय की दुकान पर बैठे थे। तभी अतुल चौधरी व बादल सिंह ने अपने सात-आठ साथियों के साथ रॉड, लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। 

ये भी पढ़ें - दिल्ली जेल में बंद कैदी ने दी दरोगा भर्ती परीक्षा, साइबर फ्रॉड मामले में है आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने 'पंडित विवाद' पर दिया बयान, आईएएस अभिषेक को बड़ी जिम्मेदारी, हरीश राणा को अंतिम विदाई


कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अज्ञात हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी जुटा रहे हैं। घटना की मुख्य वजह कॉलेज परिसर में रैगिंग मानी जा रही है। पीड़ित के अनुसार रैगिंग का विरोध करने पर ही दोनों सीनियर उनसे और उनके साथियों से रंजिश रखते थे। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें