फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के इस संस्थान में रैगिंग, छात्रों को भेजा गया नोटिस, चल रही है जांच

Mon, 02 Sep 2019 12:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहिया संस्थान में छात्रों से रैगिंग का मामला सामने आया है। करीब सात दिन पहले हुई रैगिंग की शिकायत यूजीसी की एंटी रैगिंग सेल में की गई। इसमें आरोप लगाया गया है कि छात्र क्लास से निकल रहे थे, तभी सीनियर छात्रों ने रैगिंग के लिए रोक लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर अभद्रता की। चेतावनी देते हुए चले गए। इससे जूनियर सहम गए हैं। पीड़ित छात्रों की ओर से की गई ऑनलाइन शिकायत संस्थान को भेजी गई। संस्थान ने आननफानन में जांच कमेटी गठित कर जूनियर छात्रों से पूछताछ की।

इस मामले में दो सीनियर छात्रों को नोटिस भेजा गया। इसमें एक छात्र 2017 व दूसरा 2018 बैच का था। इस बीच आरोपी छात्रों के परिवारीजनाें को बुलाकर चेतावनी दी गई है। उन्हें बताया गया है कि जांच में रैगिंग की शिकायत सही पाई गई तो दोनों छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी रैगिंग सेल हुई फेल

एंटी रैगिंग सेल हुई फेल
सत्र शुरू होते वक्त संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने दावा किया था कि संस्थान में एंटी रैगिंग सेल बनाई गई है। अभी यहां तीसरा बैच चल रहा है। ऐसे में एक-एक छात्र की निगरानी की जा सकती है। एंटी रैगिंग टीम ने भी छात्रों को भरोसा दिया था कि परिसर में उनकी सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।

इसके बाद भी यहां रैगिंग का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं छात्रों ने संस्थान में शिकायत करने के बजाय सीधे यूजीसी में ऑनलाइन शिकायत की। यह साबित करता है कि छात्रों को संस्थान प्रशासन पर भरोसा नहीं था।

चल रही है जांच
यूजीसी से मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक रैगिंग की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों आरोपी छात्रों को चेतावनी दी गई है। उनके परिवारीजनों को भी मामले की जानकारी दी गई है। जूनियर छात्रों को भरोसा दिया गया है कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। - डॉ. विक्रम सिंह, मीडिया प्रभारी, लोहिया संस्थान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें