अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने कहा कि पीड़ित महिला के पति से डीएम आवास पर कोई अभद्रता नहीं हुई। उस समय डीएम कार्यक्रम के संबंध में बाहर थीं।
सीएमएस बोले- ट्रॉमा सेंटर किया था रेफर
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। इसके बावजूद पति उसे नहीं ले गया।