फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोंगटे खड़े कर देगी इन लड़कियों की 'मिर्ची' रैगिंग!

Wed, 26 Nov 2014 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विवि के गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार को रैगिंग का मामला सामने आया है। हॉस्टल में रहने वाली बीटेक की चार सीनियर छात्राओं ने एक जूनियर छात्रा को कहना न मानने पर मारापीटा और कमरे में बंदकर मिर्च पाउडर सुलगाकर उत्पीड़न किया।
विज्ञापन


छात्रा ने मामले कि शिकायत की तो विवि अधिकारियों ने पहले मामले को दबाने का प्रयास किया, बाद में आपसी विवाद बता प्रकरण को ही खारिज कर दिया। इसके बाद दोनों छात्राओं के परिवारीजनों को बुलाकर घर भेज दिया गया है।

अवध विवि में पीड़ित छात्रा ने बताया कि दो दिन पहले बीटेक चतुर्थ वर्ष की एक सीनियर छात्रा उनके कमरे में एक किताब मांगने आई। किताब देने के बाद उसने कल एक जगह साथ चलने को कहा।
विज्ञापन


उसने व्यस्तता बताई तो सीनियर छात्रा ने डांटा और उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद दूसरे दिन उक्त सीनियर छात्रा अपनी तीन अन्य सहेलियों के साथ उसके कमरे में पहुंची और उसे काफी मारापीटा।

इसके साथ उसे कमरे में बंदकर मिर्च पाउडर सुलगा दिया। तीन दिनों तक उसे कमरे में बंद रखा गया।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसने इसकी शिकायत सहायक अधीक्षिका व वार्डन से की तो समझौता करा मामले को दबाने का प्रयास शुरू हुआ और परिवारीजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें