फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News : पुलिस मुठभेड़ में रिटायर्ड दरोगा का एटीएम बदलकर पैसा निकालने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2023 07:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बछरावां क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी एवं रिटायर्ड दरोगा सदाशिव तिवारी का बदमाशों ने एटीएम बदलकर बुधवार को उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए थे। केस दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रात करीब 11.30 बजे सूचना मिली कि तीनों बदमाश हरदोई गांव स्थित शारदा नहर के पास छिपे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बछरावां कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस मुठभेड़ में रिटायर्ड दरोगा का एटीएम बदलकर पैसा निकालने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए। पुलिस की तरफ से पांच राउंड फायरिंग की गई। इसमें तीनों लुटेरों के जांघ में गोली लगी, जिससे वह जख्मी हो गए। जिला अस्पताल में सभी का इलाज कराया गया। लुटेरों की तरफ से जवाबी फायरिंग भी की गई। गनीमत रही कि पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


बछरावां क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी एवं रिटायर्ड दरोगा सदाशिव तिवारी का बदमाशों ने एटीएम बदलकर बुधवार को उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए थे। केस दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रात करीब 11.30 बजे सूचना मिली कि तीनों बदमाश हरदोई गांव स्थित शारदा नहर के पास छिपे हैं। सूचना पर बछरावां कोतवाल बृजेश कुमार राय, एसओजी प्रभारी देवेंंद्र कुमार अवस्थी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई।

इसमें प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे गुलाब राय निवासी राघवेंद्र यादव, लीलापुर थाना क्षेत्र के पुतलकी लक्ष्मणपुर निवासी रवि यादव, प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खिज्रपुर निवासी रंजीत कुमार सरोज के दाएं पैर के जांघ के पास गोली लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। सीएचसी के बाद घायल लुटेरों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन


इसके बाद बृहस्पतिवार को सभी लुटेरों को जेल भेज दिया गया। इन तीनों की निशानदेही पर रिटायर्ड दरोगा से लूटे गए में से 24 हजार रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त की जाने वाली कार, तीन देशी तमंचा, पीडि़त का एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और परिचय पत्र बरामद हुआ।

पांच जिलों में थे सक्रिय, झांसा देकर एटीएम से निकालते थे पैसा
एसपी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक पकड़े गए लुटेरे रायबरेली के अलावा सुल्तानपुर, उन्नाव, प्रयागराज, प्रतापगढ़ में सक्रिय थे। कार से घूमा करते थे। एटीएम के आसपास रेकी किया करते थे। एटीएम पर जो भी बुजुर्ग महिला-पुरुष रुपये निकालने आते थे, उनकी मदद करने के बहाने से उनके एटीएम का पिन कोड की जानकारी कर लेते थे। उनका जिस बैंक का एटीएम होता था, उसी बैंक का दूसरा एटीएम दे देते थे।

उसके पश्चात उस व्यक्ति के एटीएम कार्ड से सारा रुपया निकाल लेते थे तथा खाली एटीएम को किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग करते थे। टप्पेबाजी व छिनैती, चोरी की घटना को भी अंजाम देते थे। इन घटनाओं को अंजाम देकर ये लोग अपने साथियों के साथ बरामद गाड़ी मे बैठकर चले जाते थे। लुटेरे एक डिवाइस अपने पास रखते थे, जिसे मौका पाकर एटीएम मशीन से रुपये निकलने वाली जगह पर लगा देते थे।  

इससे जब कोई व्यक्ति रुपये निकालने आता है तो उसका रुपया एटीएम मशीन से बाहर न आकर डिस्पेंसर में फंस जाता था। जब व्यक्ति को यह लगता है कि रुपया नहीं निकल रहा है तो वह चला जाता था। लोगों को जाते ही ये लोग एटीएम मशीन में फंसा हुआ रुपया बड़ी आसानी से निकाल लेते थे। इन घटनाओं को अंजाम देते समय किसी के विरोध करने, आवश्यकता पडऩे पर फायरिंग करने के उद्देश्य से सभी लोग अपने अपने पास अवैध शस्त्र भी रखते थे।

राघवेंद्र पर १७, रवि पर दर्ज हैं नौ मुकदमे
बछरावां कोतवाल के मुताबिक पकड़े गए लुटेरे राघवेंद्र यादव के खिलाफ सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज में चोरी, छिनैती, शस्त्र अधिनियम, धोखाधड़ी के १७, जबकि रंजीत कुमार पर आठ और रवि पर नौ मुकदमे दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें