कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 25 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश जारी किए हैं कि जिले में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
यह अवकाश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड सहित सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।