फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- कांग्रेस ने रायबरेली को पर्यटन स्थल बना रखा है

Sat, 11 May 2024 04:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने रायबरेली को पर्यटन स्थल बना रखा है। इस बार जनता राहुल गांधी को हराकर रायबरेली से भेज देगी।
विज्ञापन
रायबरेली में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में रिफॉर्म क्लब में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रायबरेली में इस बार कांग्रेस को सबक सिखाया जाएगा। कांग्रेस ने रायबरेली को पर्यटन स्थल बना रखा है। उसे देश की संस्कृति और विरासत से कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी भी इस बार जीरो हो जाएगी।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने हनुमान मंदिर टेका माथा 
एक दिवसीय दौरे पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने रायबरेली पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनपद के सिंह द्वार पर स्थित पीपलेश्वर चुरूवा हनुमान मंदिर में पवन पुत्र महाबली हनुमान की चौखट पर माथा टेका। 

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए  उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जब मैं रायबरेली से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के नामांकन में आया था और मैंने रायबरेली में जो अपार जन समूह उस समय देखा, तभी मुझे यह विश्वास हो गया कि इस बार रायबरेली की जनता रायबरेली को अपनी जागीर समझने वाली कांग्रेस पार्टी को नकार देगी और अमेठी की तरह ही राहुल गांधी को यहां से भी हराकर रायबरेली से भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें