फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: युवक ने की परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या, बाद में खुद को भी उड़ाया

Sat, 11 May 2024 03:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

Sitapur Crime : सीतापुर में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। परिवार के छह लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है।
 
विज्ञापन
सीतापुर में दर्दनाक वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले में शनिवार की सुबह पांच बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मानसिक रूप से विक्षिप्त ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार भोर में अपनी मां सावित्री (65), पत्नी प्रियंका (40) को गोली मार दी और बेटी अश्विनी (12), छोटी बेटी अश्वी (10) और बेटे अद्वैत(6) को छत से फेंककर मार डाला। 

इसके बाद अनुराग ने खुद को भी उड़ा लिया। सभी छह लोगों लोकी मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद भोर में यह घटना हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद खुद को भी मार लिया। फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस जांच कर रही है।



अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है
मामले पर एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। अलग-अलग शव पर अलग तरह के चोट के निशान हैं। छत से फेंकने वाली बात इस परिवार के एक सदस्य ने ही बताई है। मामले की जांच कर रहे हैं। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें