फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: मार्केट पर कब्जा करने के प्रयास में दो व्यावयायिक साझेदारों के बीच चली गोली, नौ लहूलुहान

Fri, 15 Aug 2025 04:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

दोनों व्यावसायिक साझेदारों ने मिलकर मार्केट बनाई है। तीन माह से दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन और मार्केट के लिए तनातनी चल रही थी। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई जिसमें नौ लोग लहूलुहान हो गए। 
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचकर जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरचंदपुर कस्बे में दो व्यावसायिक साझेदारों के बीच मार्केट पर कब्जा करनेे के लिए तनातनी चल रही थी। शुक्रवार को एक साझेदार ने हरचंदपुर कस्बे में बनी मार्केट की दुकानों में ताला लगा दिया। इस पर दूसरे साझेदार ने ताला खोलने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें नौ लोग लहूलुहान हो गए। वारदात से कस्बे मेें भगदड़ मच गई। सभी घायलों  को सीएचसी हरचंदपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एएसपी संजीव कुमार सिन्हा, महराजगंज सीओ प्रदीप सिंह और एसओजी ने पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल के पास एक सराफा की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि डीवीआर में पूरी घटना की फुटेज है। पुलिस इसी के जरिए आरोपियों की धरपकड़ करने में लगी है। मामलेे में एसओजी लीड कर रही है।

विज्ञापन


कंडौरा हरचंदपुर निवासी अशोक और पूरे गुलाब मजरे कंडौरा निवासी सुधीर सिंह प्रापर्टी में व्यावसायिक साझेदार हैं। दोनों ने मिलकर हरचंदपुर कस्बे में मार्केट बनवाई है। इसमें पांच दुकानें। दोनों के बीच तीन माह से रुपयों के लेनदेन को लेकर तनातनी चल रही थी। पुलिस के पास भी मामला पहुंचा था, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को अशोक अपने कुछ साथियों के साथ सुधीर के घर पहुंचे और वहां पर मार्केट में दुकानों के साथ रुपयों को लेकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान अशोक ने सुधीर से कहा कि वह हरचंदपुर कस्बे में बनी मार्केट में ताला लगाने जा  रहे है। इसके बाद अशोक अपने साथियों के साथ मार्केट पहुंचे और दुकानों में ताला लगा दिया।

इसी बीच सुधीर और उनके साथी मौके पर पहुंचे और दुकानों में लगे तालों को खोले जाने का प्रयास किया।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान पहले दोनों पक्षों के वाद विवाद के साथ मारपीट हुई और इसी दौरान एक पक्ष से हवाई फायरिंग की। इसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें अशोक सिंह, उनके भाई धीरेंद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, आनंद, मयंक, ग्राम कंडौरा प्रधान मोहम्मद इजहार, सोनू, राजेंद्र कुमार और आशुतोष गोली के छर्रे लगने से लहूलुहान हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसओजी मौके पर पहुंची। घायलों कोे पहले सीएचसी हरचंदपुर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई है। एक पक्ष ने दुकानों पर ताला लगा दिया था तो दूसरे पक्ष ने ताला खोलने का प्रयास किया। इसके बाद तमंचे से फायरिंग की गई। जिसमें नौ लोग घायल हुए हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें