फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: 11वीं की छात्रा को ई-रिक्शा से किया अगवा, दोस्त के घर किया दुष्कर्म, मां-पिता को दी हत्या की धमकी

Sat, 28 Nov 2026 09:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में 11वीं की छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अफसरों से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर युवक ने दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ऊंचाहार के एक गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोजनपुर गांव के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। तीन वर्ष पहले डींगुर का पुरवा मजरे सवैया धनी गांव निवासी युवक ने उसका चुपके से फोटो खींच लिया था। कुछ दिन बाद युवक ने उस पर बात करने का दबाव बनाया, लेकिन छात्रा ने आरोपी से बातचीत करने से मना कर दिया। हालांकि उस समय घटना की शिकायत परिजनों या पुलिस से नहीं की।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह छात्रा स्कूल जाने के लिए ई रिक्शा के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान एक ई रिक्शा पहुंचा तो वह बैठ गई। ई रिक्शा पर आरोपी युवक भी बैठा था। आरोप है कि ई रिक्शे पर सवार आरोपी युवक ने छात्रा पर अपने साथ चलने का दबाव बनाया। मना करने पर मां-बाप की हत्या करने की धमकी दी।

छात्रा के मुताबिक, वह डरी सहमी ई रिक्शा में बैठी रही। युवक उसे नगर की रेलवे क्रॉसिंग के पास अपने साथी के घर ले गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। कहीं शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। छात्रा किसी तरह घर पहुंची, लेकिन घर वालों को कुछ नहीं बताया। दो दिन से स्कूल नहीं गई तो मां ने शनिवार की सुबह उससे स्कूल न जाने का कारण पूछा। छात्रा ने मां को रोकर आपबीती बताई। इससे घर वाले परेशान हो गए।
विज्ञापन


शनिवार की शाम छात्रा अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर दी। घटना के बाद आरोपी और उसका साथी फरार हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिले। छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना से पीड़ित परिवार में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

जांच कराई जा रही, मामले में होगी कार्रवाई: सीओ

डलमऊ सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा को अगवाकर दुष्कर्म किए जाने की घटना का मामला संज्ञान में आया है। घटना के बाद से आरोपी और उसका दोस्त फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें