फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अनियंत्रित होकर खाई में घुसी बांदा डिपो की बस, नौ लोग घायल, शॉर्ट सर्किट से चालक के केबिन में लगी आग

Wed, 12 Nov 2025 05:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बछरावां (रायबरेली)

सार

एक बस अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे लगे तीन पेड़ों को तोड़ते हुए खाई में घुस गई। घटना में बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। वहीं,  शार्ट सर्किट होने से चालक की केबिन में आग लग गई। 
विज्ञापन
खाई में गिरी बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के बांदा बहराइच हाईवे पर ठकुराइन खेड़ा गांव के पास बुधवार को लालगंज की ओर जा रही बांदा डिपो की जनरथ बस डंपर को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई और हाइवे किनारे लगे तीन पेड़ों को तोड़ते हुए खाई में घुस गई। घटना में बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। वहीं शार्ट सर्किट होने से चालक की केबिन में आग लग गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब तीन बजे 14 यात्री लेकर बांदा डिपो की जनरथ बस लखनऊ से लालगंज जा रही थी तो वहीं बछरावां से एक डंपर लालगंज जा रहा था। बांदा-बहराइच हाईवे पर ठकुराइनखेड़ा गांव के पास बस ने डंपर को ओवरटेक किया तो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे तीन पेड़ों से टकराकर खाई में घुस गई। हादसे में बस चालक बहादुर (56) पुत्र भैयादीन निवासी कैलाशपुरी बांदा बस के अगले हिस्से में फंस गए। इसी बीच चालक के केबिन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।

ये भी पढ़ें - दिल्ली धमाका: मोहल्ले में एटीएस... जांच के लिए पहुंची पुलिस टीमें... सहमे लोग, सोच नहीं सकते थे जो हो रहा है
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  हृदय रोग विशेषज्ञ है डॉ. परवेज... कार पर मिला यूनिवर्सिटी का पास, एटीएस ने लैपटॉप कब्जे में लिया
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने आग को बुझाकर चालक व यात्रियों को बस से बाहर निकाला और सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना में बस चालक के अलावा बांदा के परिचालक अजय (24) पुत्र सुखदेव, मनोज (57) पुत्र घसीटे, शानवी वाजपेयी (26) पुत्री अजय कुमार, दिलीप कुमार (31) पुत्र रामकिशोर, प्रतिष्ठा (20) पुत्री संदीप व फतेहपुर के राधानगर निवासी कार्तिकेय (24) पुत्र सुनील कुमार गुप्ता, पूरनपुर थाना सरेनी के अभयराज सिंह (73) पुत्र वीर बहादुर सिंह, राममूरत (29) पुत्र पंकज निवासी लालगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक बहादुर व यात्री कार्तिकेय की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिचालक अजय कुमार ने बताया कि बस पर 14 यात्री सवार थे। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया है। सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें