फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर हुई हिंसा का मामला, दो और हमलावर गिरफ्तार, लग्जरी वाहन बरामद

Wed, 22 May 2019 10:27 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
विज्ञापन
अदिति सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में 14 मई को टोल प्लाजा पर हुई हिंसा के मामले में बछरावां पुलिस ने बुधवार को दो और हमलावरों को दबोच लिया। इनके पास से एक लग्जरी वाहन और कई मोबाइल बरामद किए गये हैं। इन पर डीडीसी सदस्य किशन लोधी और डीडीसी सदस्य राकेश अवस्थी के साथ मारपीट का आरोप है। अब तक इस मामले में अब कुल 13 हमलावरों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 14 मई को टोल प्लाजा पर डीडीसी सदस्यों के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में बछरावां पुलिस ने बुधवार को यादव ढाबा के पास से दो और हमलावरों को पकड़ लिया। 

इसमें मिल एरिया थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी निवासी सौरभ सिंह उर्फ छोटू और प्रशांत दिवाकर उर्फ चंदू को गिरफ्तार किया गया है। एक लग्जरी वाहन, दो हजार रुपये, तीन मोबाइल भी बरामद किए गये हैं। एसपी का कहना है कि अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें