देश भर में अमूल ने मंगलवार से दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। लखनऊ में बढ़ी कीमत बृहस्पतिवार से लागू हो जाएगी। इस सबके बीच ज्ञान दूध भी बुधवार से लखनऊ में दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।
अमूल व ज्ञान दूध की कीमत बढ़ने के बाद पराग ने भी जल्द दाम बढ़ाने की तैयारी की है। ज्ञान दूध के प्रबंध निदेशक जय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को एक लीटर दूध पैकेट 52 रुपये के बजाय 54 रुपये, आधा लीटर 26 के बजाय 27 रुपये में बिकेगा।
वहीं एक लीटर टोंड दूध 42 की जगह 44 रुपये में बिकेगा। इस संबंध में मंगलवार को ही विक्रेताओं को सूचित कर दिया गया है। उधर, 23 मई से अमूल दूध का एक लीटर का पैकेट 51 के बजाय 53 रुपये और आधा लीटर का पैकेट 26 के बजाय 27 रुपये का बिकेगा।