फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: प्रमाण पत्र फर्जीवाड़ा में सात और गिरफ्तार, यूपीएटीएस लगातार कर रही छापेमारी

Mon, 05 Aug 2024 08:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रयागराज, अंबेडकरनगर, मुरादाबाद, बहराइच, बलिया, शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। एटीएस की फील्ड यूनिट और ऑप्स टीमों ने एक बार फिर पूर्वांचल के जिलों में छापेमारी की।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के सलोन में 19 हजार फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में यूपी एटीएस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। नतीजा यह है कि लगातार दूसरे दिन यूपी एटीएस की ऑप्स टीमों ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पकड़ गए लोग प्रयागराज, अंबेडकरनगर, मुरादाबाद, बहराइच, बलिया, शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। रायबरेली पुलिस आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में लेकर लखनऊ पहुंची। एटीएस की फील्ड यूनिट और ऑप्स टीमों ने एक बार फिर पूर्वांचल के जिलों में छापेमारी की।

इस दौरान अंबेडकरनगर के जगदीशपुर बेवना थाना नौगवां का देव मणि, महराजगंज के खुशहाल नजर थाना घुघली निवासी सतीश कुमार सोनी, प्रयागराज के अब्दालपुर थाना सौराव निवासी धीरज कुमार, शाहजहांपुर के डबोरा थाना तिलहर निवासी नीरज, मुरादाबाद के खरकपुर जगतपुर थाना मुंडा पांडेय निवासी आरिफ अली, बलिया के बहेरी कोतवाली निवासी शहनवाज, बहराइच के कोलवा बेग कटघरा थाना रानीपुर निवासी अरमान को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें