फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: स्कूल से लौट रही मैजिक तालाब में घुसी, दर्जन भर छात्र-छात्राएं जख्मी, ग्रामीणों ने बचाई जान

Sat, 03 Aug 2024 07:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

Rae Bareli accident: रायबरेली जिले के सलोन क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी एक मैजिक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। चीख-पुकार मचने पर स्थानीय नागरिकों ने मदद की। 
विज्ञापन
वैन को जेसीबी मशीन से बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सलोन-मानिकपुर मार्ग स्थित झपट्टी का पुरवा गांव के समीप सिटीजन इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। छात्र-छात्राओं की चीख पुकार मचाने पर ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य शुरू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में एक छात्रा को गम्भीर चोट आई है। जबकि पांच को मामूली चोट आने पर निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। 

विज्ञापन


शनिवार दोपहर सिटीजन इंटर कालेज में छुट्टी होने पर मैजिक चालक प्रभास कुमार हाई स्कूल के छात्र अंकित यादव, प्रियांशु, आदर्श, आदित्य, विनीत सिंह व कक्षा 11 की छात्रा रिया समेत लगभग आठ छात्र-छात्राओं को लेकर रसूलपुर की तरफ  जा रहा था।स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सलोन से रसूलपुर की तरफ  जा रही मैजिक की गति काफी तेज थी। 

झपट्टी का पुरवा गांव के समीप अचानक मैजिक अनियंत्रित होने के कारण सड़क किनारे तालाब में पलट गई। मैजिक में बैठे छात्र-छात्राओं के शोर मचाने पर लोग मदद के लिए दौड़े और सभी को वाहन से बाहर निकाला।  हादसे में  कक्षा ११ की छात्रा रिया के पैर में गम्भीर चोट आने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को मामूली चोट आईं, जिनका उपचार कर दिया गया। सिटीजन इंटर कालेज के प्रबंधक राकेश शुक्ला ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें