फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: बढ़ा सियासी तापमान, शाह-योगी की होंगी सभाएं, पीएम का रोड शो प्रस्तावित, दिखेगी राहुल-अखिलेश की जोड़ी

Fri, 10 May 2024 12:12 AM IST
रोहित मिश्र अशोक शर्मा, अमर उजाला, रायबरेली

सार

Rae Bareli loksabha: रायबरेली लोकसभा सीट का सियासी तापमान बढ़ने वाला है। भाजपा और इंडिया गठबंधन दोनों ही खेमों के नेता यहां अपना दमखम दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
रायबरेली लोकसभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली लोकसभा सीट आने वाले दिनों में देश की सबसे हॉट सीट होने जा रही है। भाजपा और इंडिया गठबंधन दोनों ही यहां अपनी पूरी ऊर्जा लगाने जा रहे हैं। 40 डिग्री से ऊपर तापमान के बीच कांग्रेस चुनावी रण में उतरकर माहौल बना रही है। इसमें राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हर विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच जाकर गांवों की खाक छानकर भाई राहुल गांधी के लिए वोट मांग रही हैं। कांग्रेस के बाद अब फायर ब्रांड नेताओं के जरिए भाजपा सियासी तपिश बढ़ाने की तैयारी में है। भाजपा जातीय समीकरण साधने के लिए उसी जाति के मंत्रियों को भी मैदान में उतार रही है।

विज्ञापन


संसदीय सीट रायबरेली में भाजपा, कांग्रेस-सपा गठबंधन और बसपा प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन भाजपा और गठबंधन के बीच सियासी गर्मी रोज बढ़ रही है। 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर यह दल ताकत लगाए हैं। भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के लिए गृहमंत्री अमितशाह 12 मई को आएंगे और शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 13 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे और लालगंज के ऐहार में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भाजपा यहां लाकर रोड शो कराने की तैयारी में है। ऐसा भी हो सकता है कि अमेठी और रायबरेली की संयुक्त जनसभा भी कराई जाए। अभी तक इस पर मोहर नहीं लग सकी है। भाजपा से अब तक जातीय समीकरण के हिसाब से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व कई और मंत्री यहां आ चुके हैं और आगे भी आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने बताया कि गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आ गया है।

कांग्रेस-सपा गठबंधन से अभी प्रियंका गांधी चुनावी रण में उतरी हैं। छह मई को भुएमऊ में बैठक के बाद से वह रात में संगठन की बैठक करती हैं और दिन में विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए उतरती हैं। 10 मई को प्रियंका अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विस क्षेत्र में प्रत्याशी केएल शर्मा के लिए मैदान में उतरेंगी। गठबंधन से राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा होनी है।
विज्ञापन


राहुल-अखिलेश की संयुक्त सभा
गठबंधन की जनसभा की तैयारी सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा होनी है, लेकिन अभी स्थान तय नहीं है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी 13 मई को आ सकते हैं। बसपा के जिलाध्यक्ष बालकुमार गौतम ने बताया कि अभी किसी बड़े नेता का कार्यक्रम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें