फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : चबूतरे में मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद मे अधेड़ को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा

Fri, 15 Oct 2021 06:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

परिजनों की पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराकर घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर अधेड़ की  इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
जांच के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली में डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने पिता, पुत्र व  पुत्री को पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। परिजनों की पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराकर घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर अधेड़ की  इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं युवक व युवती का इलाज जारी है।  

                          

विज्ञापन

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे झंडा मजरे चक मलिक भीटी निवासी श्यामलाल 60 वर्ष पुत्र शंकर के दरवाजे के पास बने चबूतरे पर परिवार के लोग मिट्टी छोप रहे थे। इसी बीच श्याम लाल अपने चबूतरे पर परिवारिक लोगों के  मिट्टी छोपने का विरोध करने लगा। देखते ही देखते दोनों परिवारों का विवाद बढ़ गया। दबंगों ने श्यामलाल व उसके पुत्र हरिकेश 35 वर्ष तथा श्याम लाल की पुत्री रीना 20  वर्ष को लाठी-डंडों से पीटने लगे। मारपीट से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

घायलों को पड़ोसियों की मदद से डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर श्यामलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही रीना और हरकेश का इलाज जारी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल करने में जुट गई है। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने मौके का जायजा लिया। वही गांव में घटी घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें