फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडिसन के सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव, आज से खुल जाएगा होटल

विज्ञापन
Radisan hotel will open from today
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट रोड स्थित होटल रेडिसन के सभी कर्मचारियों की आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आई। बुधवार को एंटीजन टेस्ट में नौ रसोइये पॉजिटिव मिले थे। इनके संपर्क में आए 60 लोगों की भी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। होटल बृहस्पतिवार से खुल जाएगा।
विज्ञापन

होटल से बुधवार को भी 14 लोगों के सैंपल लिए गए। होटल प्रबंधन का कहना है कि सभी रसोइयों की आरटीपीसीआर जांच निगेटिव आई है। अभी तक एंटीजन टेस्ट कराने के बाद खुद स्वास्थ्य विभाग सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट कराता रहा है। होटल प्रबंधन से जुटे गौरव गुलाटी का कहना है कि सभी की आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसे सीएमओ कार्यालय भेज दिया गया है। पहले भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। किसी भी कर्मचारी में लक्षण नहीं थे। सीएमओ ने होटल परिसर और आसपास के इलाके को सैनिटाइज कराने के लिए कहा है।
दूसरे दिन भी मिले 25 मरीज
राजधानी में बुधवार को दूसरे दिन भी 25 संक्रमित मिले, जबकि 19 डिस्चार्ज हुए। इन दिनों 280 एक्टिव केस हैं। मरीजों में अलीगंज के तीन, कैसरबाग के चार, ठाकुरगंज के दो, कैंट के दो, गोमती नगर के दो, चौक के दो हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6183 लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

अभी नहीं खत्म होंगे डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल
कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद प्रदेश में इसकी चेन तोड़ने पर जोर है। इसके लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के साथ जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, अभी डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल चालू रखने का फैसला लिया गया है। इससे पहले मरीजों की संख्या कम होने पर मार्च में लेवल थ्री के अस्पतालों को दो हिस्से में बांटने की तैयारी थी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर पर पूरी तैयारी रखें। जहां मरीज बढ़ते हैं, तत्काल डेडिकेटेड लेवल टू के अस्पताल में भर्ती कराया जाए। हालत गंभीर होने पर राजधानी के अस्पतालों में रेफर कर दिया जाए। डब्ल्यूएचओ की ओर से कोरोना के अभी खत्म नहीं होने की चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संभावित खतरे को देखते हुए हर स्तर पर सक्रियता रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें