फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF: रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा निरस्त

Fri, 05 Sep 2014 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ की रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी गई है। गत 24 अगस्त को हुई इस परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। इसके उत्तर वॉट्स एप के जरिये भेजे गए थे।
विज्ञापन


इस मामले में एसटीएफ ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इस परीक्षा में एसटीएफ ने खुलासा किया था कि इस प्रश्न पत्र के 180 प्रश्नों में से 72 के उत्तर वॉट्स एप के जरिये परीक्षार्थियों को भेजे गए थे।

एसटीएफ की एक टीम छानबीन के लिए पिछले दिनों दिल्ली भी गई थी। पता चला कि बीएसएफ ने एक एजेंसी को टेंडर के जरिये प्रश्नपत्र बनाने व छापने दोनों का ही काम दे दिया था।
विज्ञापन


एसटीएफ सूत्रों के अनुसार जब इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि जिस कंपनी को टेंडर दिया गया था उसने अपना जो पता दर्शाया हुआ था वह गलत है।

दो साल पहले ही इस कंपनी ने अपना कार्यालय दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया है। इस परीक्षा लीक मामले में एसटीएफ ने बीएसएफ के लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए देश भर में 18 केंद्र बनाए गए थे। मामले की लंबी छानबीन के बाद बीएसएफ ने रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी है।

अब यह फिर से कराई जाएगी। वहीं, एसटीएफ इस मामले में और गहराई से पड़ताल करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें