फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई गुरुदेव की जयंती

Sat, 10 May 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्ला तिथि के हिसाब से 25वीं बैसाख को गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की 154वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई।
विज्ञापन


बंगाली क्लब समेत बंगाली समाज की ओर से नगर में तमाम आयोजन हुए।

मुख्य आयोजन सुबह डीएम आवास के सामने गुरुदेव प्रतिमा और शाम को बंगाली क्लब में होगा। पूर्व संध्या पर बंगाली क्लब में रवीन्द्र संगीत पाठ समेत तमाम आयोजन हुए।
लखनऊ बंगीय नागरिक समाज के मुख्य संयोजक पीके दत्ता ने बताया कि सुबह 10 बजे समाज के तमाम लोग डीएम आवास के सामने स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शाम को बंगाली क्लब में सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या पर बंगाली क्लब में बच्चों ने रवीन्द्र संगीत पाठ किया। 35 बच्चों ने एक-एक कर गुरुदेव के लिखी गीत और कविताओं का पाठ किया।

उधर, मदर सेवा संस्थान की ओर से चल रहे चबूतरा थियेटर पाठशाला में बृहस्पतिवार को रविन्द्रनाथ टैगोर की कहानी ‘डाकघर’ का पाठ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें