आर. माधवन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की एसेसरीज डिवीजन के प्रमुख आर. माधवन को केंद्र सरकार द्वारा एचएएल बंगलूरू का अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक बनाया गया है। आर. माधवन लखनऊ में मौजूद एचएएल की असेसरीज डिवीजन में कार्यकारी निदेशक के तौर पर नियुक्त थे। वे एचएएल के प्रमुख के तौर पर टी. सुवर्ण राजू की जगह लेंगे।
लखनऊ में 45 वर्ष पुराने एचएएल में आर. माधवन ऐसे उपकरणों और अत्याधुनिक विमानों के कलपुर्जों के विकास का हिस्सा थे जो सस्ते हैं लेकिन विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं। 1970 में बनी एचएएल की यह डिवीजन एअरक्राफ्ट सिस्टम और एअरक्राफ्ट की असेसरीज पर काम करती है।
करीब 1.16 लाख वर्ग मीटर एचएएल लखनऊ का कैंपस 1400 तरह के असेसरीज को तैयार करने और उनके मेंटेनेंस पर काम करता है। वहीं 1962 में जन्मे आर. माधवन ने एनआईटी रायपुर से इंजीनियरिंग की है। वे आईआईटी मद्रास से एमटेक कर चुके हैं। एचएएल से 1982 में जुड़े।
एसयू30 एअरफ्रेम व इंजन असेसरीज पर काम
लखनऊ में आर. माधवन लड़ाकू विमान एसयू30 के एअरफ्रेम और इंजन असेसरीज को प्रमुखता से देख रहे थे। लखनऊ में इस असेसरीज को कच्चे माल से लेकर पूर्ण उत्पाद बनाने तक पर काम होता है।