फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयूः पीएचडी प्रवेश परीक्षा में बाहर से पूछे सवाल, हंगामे के बाद बदले गए दस सवाल

विज्ञापन
बीबीएयू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आए बाहर के सवाल। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सोमवार को आउट ऑफ कोर्स सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

जब विद्यार्थियों ने इसे लेकर हंगामा किया तो विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय हुआ। आनन-फानन इन दस सवालों को बदला गया और विषय से संबंधित सवाल दिए गए।
विद्यार्थियों ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विश्वविद्यालय में शनिवार से विषय वार पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सुबह की पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक इतिहास विषय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा थी।
कुलपति व अन्य अधिकारियों को भेजे ज्ञापन में विद्यार्थियों ने कहा है कि प्रवेश परीक्षा में सीरियल नंबर 41 से 50 तक के सवाल आउट ऑफ कोर्स थे।
जब छात्रों ने इसका किया विरोध तो विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आनन-फानन 10 सवालों की फोटो कॉपी अलग से दी गई।
छात्रों ने कहा कि उनको अतिरिक्त समय भी नहीं दिया गया। यही नहीं, उन्होंने प्रवेश परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली के आरोप लगाए हैं।
छात्रों ने विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों से सभी विषयों के पेपरों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही परीक्षा को निरस्त करने की मांग उठाई है।
बता दें कि इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन सिर्फ विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्र पर ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा है। जिससे बाहर के विद्यार्थी इसमें कम शामिल हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी परीक्षा से संबंधित अधिकारी ने बताया कि सीरियल नंबर 41 से 50 के सवाल आउट ऑफ कोर्स आए थे। चूंकि पेपर तीन सेट में बनवाए जाते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को तुरंत दूसरा पेपर दिया गया। जिन विद्यार्थियों ने ओएमआर सीट भर दी थी, उसे भी बदलवा दिया गया है। विद्यार्थियों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था।
- प्रो. गोपाल सिंह, चेयरमैन, बीबीएयू मीडिया सेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें