फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिड़ गईं सपा की महिला कार्यकर्ता, लूटकर फेंका

Thu, 27 Nov 2014 02:22 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के महिला सम्मेलन में शामिल होने गाजियाबाद से आईं महिला कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी कार्यकर्ता अंजू शर्मा ने मंगलवार को हजरतगंज कोतवाली में पांच महिलाओं के खिलाफ लूटने के बाद लोहिया पथ पर फेंकने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

अंजू ने बताया कि वह चार साल से सपा की सक्रिय सदस्य हैं। गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन के साथ 17 नवंबर को महिला सम्मेलन में शामिल होने राजधार्नी आइं थीं। बस में अन्य कार्यकर्ता भी थीं।
विज्ञापन


बकौल अंजू, सम्मेलन के बाद लौटते समय ईर्ष्या के चलते रितु खन्ना, विजेंद्री, मधु चौधरी, शगुन, आशा कुशवाहा ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी।

विरोध करने पर पीटा और पर्स में रखे पांच हजार रुपये लूटने के साथ उन्हें लोहिया पथ पर बस से फेंक दिया। राहगीरों की मदद से उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला रफा-दफा करते हुए दूसरी बस से गाजियाबाद रवाना कर दिया।
विज्ञापन

ये थी असली वजह

उधर, चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र यादव ने बताया कि पार्टी में पद को लेकर महिलाओं में झगड़ा हुआ था। अंजू यहां नेता जी से मिलना चाहती थी।

मुलाकात न हो सकने पर साथ की महिलाओं ने मजाक बनाया। इससे भड़की अंजू बस में बैठी महिलाओं से भिड़ गई। मंगलवार को अंजू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें