फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू और हनुमान सेतु मंदिर के बीच बंद होगी क्रांसिग

Wed, 24 Feb 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का ट्रैफिक सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी मार्च से कई काम शुरू करेगा। इसमें सबसे बड़ा बदलाव कन्वेंशन सेंटर के पास पीडब्ल्यूडी ज्योमेट्रिकल चौराहे का निर्माण करेगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के ठीक सामने हनुमान सेतु मंदिर के ठीक सामने डिवाइडर को स्थाई तौर पर बंद किया जाएगा। इसकी जगह थोड़ा आगे मनकामेश्वर बांध रोड समाप्त होने वाले स्थान पर डिवाइडर की जगह छोटा चौराहा बनाया जाएगा।

इससे आमने सामने के दोनों बंधा रोड मिल जाएंगे। हजरतगंज में भी कई जगह डिवाइडर बंद होंगे। लोहिया पथ पर भी ऐसा ही होगा। ये जानकारी पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड के अधिशासी अभियंता राजीव यादव ने डीएम राजशेखर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने तय की कामों को पूरा करने की डेड लाइन

डीएम ने पीडब्ल्यूडी से शहर के यातायात सुधारने के बाबत क्या किया, इसका ब्यौरा मांगा था। अधिकतर कामों को पूरा करने की डेड लाइन भी डीएम ने तय करा दी है।

अधिकतर काम अगले महीने मार्च में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। जबकि कुछ काम अगले वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल 2016 में पूरे होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें