शिवकुमार बने अध्यक्ष, संजय कुमार महामंत्री निर्वाचित
शिवकुमार बने अध्यक्ष, संजय कुमार महामंत्री निर्वाचित
राजकीय वाहन चालक महासंघ का चुनाव सम्पन्न
लखनऊ। राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव रविवार को पीडब्लूडी स्थित कार्यालय में हुआ। इसमें लोक निर्माण विभाग के शिवकुमार यादव को प्रांतीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य विभाग के संजय कुमार को प्रांतीय महामंत्री चुना गया है।
इसके अतिरिक्त कैलाश चंद्र साहू को उपाध्यक्ष, संजय कुमार को प्रदेश महामंत्री और संदीप कुमार को प्रचार मंत्री घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं महासंघ के पूर्व अध्यक्ष मिठाई लाल एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रामविलास यादव ने बताया कि अन्य प्रमुख पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण उन्हें भी निर्विरोध चुना गया। इनमें लक्ष्मीकांत तिवारी(राज्य कर) को संयुक्त मंत्री, विक्रम कुमार(चकबंदी) को संगठन मंत्री, रामशंकर यादव (पशुपालन) को कोषाध्यक्ष एवं राजेन्द्र मिश्रा(बेसिक शिक्षा) को मंत्री बनाया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गिरीश मिश्रा और इंदिरा भवन-जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन के प्रतिनिधि श्रवण कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एचएन मिश्रा, घटक संघों के पदाधिकारी लवलेश शर्मा, कृष्ण कुमार, अनिल मिश्रा, होरीलाल, विनोद कुमार, संकटा प्रसाद दुबे, सोहनलाल सहित संयोजक समिति के विनोद कुमार, शकील अहमद, सुनील कुमार व अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।