उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल बिड के बाद एक्सप्रेस वे 11215 करोड़ रुपए में तैयार करने का रास्ता साफ हो गया। यह अनुमान से 621 करोड़ रुपए कम है। भाजपा सरकार में बनने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सपा सरकार में तय की गई लागत से 1616 करोड़ रुपए कम है। भाजपा सरकार ने पूरे 1600 करोड़ रूपये बचाए हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा यही दोनों सरकारों की सोच में अंतर स्पष्ट करता है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सपा सरकार ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण केवल अपने रिश्तेदारों के चुनावी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए कराया था। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल एक्सप्रसेवे का निर्माण पूर्वी जिलों के विकास के लिए करा रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे यूपी के विकास को गति और नई पहचान देगा।