फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में तय की गई लागत से 1600 करोड़ रुपये कम में बनेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: भाजपा प्रवक्ता

Tue, 10 Dec 2019 04:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि लखनऊ से शुरू होकर गाजीपुर तक जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का बलिया तक विस्तार किया जाना स्वागतयोग्य कदम है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बधाई की पात्र है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे यूपी के पूर्वी जिलों में विकास की एक नई गाथा लिखेगा।

विज्ञापन


जनता के पैसे से भाजपा सरकार में तैयार हो रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में पाई-पाई का हिसाब रखा जा रहा है। पिछली सपा सरकार में 14162 करोड़ रुपए में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का अनुमान लगाया गया था जबकि 15157 करोड़ रुपए पर बिड फाइनल की गई थी।

पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा सरकार ने अनुमान से अधिक 995 करोड़ रुपए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर खर्च करने की तैयारी की थी। सपा की भ्रष्टाचारपरक सोच का परिणाम ही था कि जनता ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन्हें बुरी तरह मात दी। इसके बाद योगी सरकार ने बिना टैक्स 11863 करोड़ रुपए में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनाने का अनुमान लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी जिलों के विकास के लिए कराया जा रहा निर्माण

उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल बिड के बाद एक्सप्रेस वे 11215 करोड़ रुपए में तैयार करने का रास्ता साफ हो गया। यह अनुमान से 621 करोड़ रुपए कम है। भाजपा सरकार में बनने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सपा सरकार में तय की गई लागत से 1616 करोड़ रुपए कम है। भाजपा सरकार ने पूरे 1600 करोड़ रूपये बचाए हैं।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा यही दोनों सरकारों की सोच में अंतर स्पष्ट करता है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सपा सरकार ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण केवल अपने रिश्तेदारों के चुनावी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए कराया था। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल एक्सप्रसेवे का निर्माण पूर्वी जिलों के विकास के लिए करा रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे यूपी के विकास को गति और नई पहचान देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें