फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्वांचल विकास निधि की हुई बैठक

Fri, 08 Nov 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पूर्वांचल विकास निधि की बैठक ममें मौजूद डीएम, एसपी व जनप्रतिनि​धि
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार शाम पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) की बैठक डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 2024-25 में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त परियोजना प्रस्तावों के सापेक्ष कार्यदायी संस्था के नामित करने के बारे में चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। काम की प्रगति रिपोर्ट डीआरडी कार्यालय भेजी जाए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकास निधि के तहत धनराशि का आवंटन दोनों विधानसभा सदस्यों को दो समान अंशों में किया गया है। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय की 20 परियोजनाएं व भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा की ओर से 22 परियोजनाएं प्रस्तावित की गई है। जिस पर समिति के अध्यक्ष व संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा संस्तुति दी गई। इस दौरान एसपी घनश्याम चौरसिया, सीडीओ अनुभव सिंह, डीडीओ रामसमुझ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित सभी बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें