आयोग शनिवार को नलकूप चालक की रविवार की परीक्षा की तैयारी में जुटा था कि इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल हो गया। आयोग केअध्यक्ष सीबी पालीवाल ने बताया कि वायरल प्रश्नपत्र का मिलान कराया गया है। इसमें पेपर लीक होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में रविवार को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित करते हुए प्रकरण को जांच के लिए पुलिस की एसटीएफ को सौंप दिया गया है। पालीवाल ने बताया कि आयोग जल्दी ही परीक्षा की नई तिथि पर निर्णय करेगा।
आयोग ने रविवार को आने वाले प्रश्नपत्रों को परीक्षा वाले जिलों की ट्रेजरी में रखवाए थे। सूत्रों ने बताया कि अभी पेपर परीक्षा केंद्र पर नहीं भेजे गए थे। ऐसे में किसी जिले की ट्रेजरी या पेपर की छपाई करने वाले प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा पेपर लीक होने के अन्य श्रोतों को भी ध्यान में रखकर जांच कराई जा रही है।